

हर खबर पर नज़र

कल दिनाँक 6 अक्टूबर 2024 को श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक द्वारा आयोजित रामलीला में चतुर्थ दिवस की लीला का मंचन किया गया जिसमें श्री राम जी का मत सीता तथा लक्ष्मण जी के साथ वन गमन की लीला का मंचन किया गया,
रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बेला तौलिया, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरिमोहन अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद तौलिया, हिन्दू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट तथा पंडित मदन मोहन जोशी के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया, सभी अतिथियों ने पात्रों के अभिनय को सराहा, प्रताप बिष्ट ने कहा कि राम सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग हैं, तथा उन्होंने समाज से अपील की कि रामकार्यों में सभी अपना सहयोग प्रदान करें, बेला तौलिया ने कहा कि ब्लॉक की रामलीला में महिला किरदार महिलाओं के द्वारा ही निभाये जा रहे हैं, यह कमेटी का महिला शसक्तीकरण अभियान के अंतर्गत बहुत सुंदर प्रयास है, प्रमोद तौलिया ने कहा कि कमेटी को पूर्ण रूप से हर तरह का सहयोग किया जायेगा।
उससे पूर्व कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का श्रीराम पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
आज की लीला में सीता का किरदार कु० खुशी जोशी, राम का नीलेश जोशी, लक्ष्मण का हर्षित जोशी, भरत का हर्षवर्धन जोशी, शत्रुघ्न का दिव्यांशु जोशी, दशरथ का कमेटी के निर्देशक छविकिशोर जोशी, कौशल्या का श्रीमती हेमा बिष्ट, कैकेई का कु० पूनम फुलारा, सुमित्रा का श्रीमती सुनीता जोशी, मंथरा का हर्षिता मेवाड़ी, वशिष्ठ का पंडित कपिल पांडेय, सुमंत का कृष्ण तथा दरबारियों का किरदार आशु जोशी तथा जय दुर्गापाल तथा के द्वारा निभाया गया।
इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक एडवोकेट कुँवर नृपेंद्र सिंह रौतेला, किरीट पांडेय, पूर्व सैनिक महेश चंद्र कुनियाल, पूर्व सैनिक गोकुलानंद जोशी, आंनद बल्लभ जोशी, सुरेश चंद्र शर्मा, अशोक भट्ट, दिग्विजय पांडेय, उमेश मिश्रा, भास्कर साह, छविकिशोर जोशी, पूर्व सैनिक रवींद्र सिंह चुफाल, पूर्व सैनिक पूरन सिंह नेगी, शेखर जोशी, जोगेंद्र सिंह बोरा, प्रमोद सिंह राजपूत, पंकज रिखाड़ी, पवन फुलारा, योगेश भोज, जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।











