

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(अधिकारियों को दिये शीघ्र कार्यपूर्ण करने के निर्देश )
(योगेश पांडे)
भीमताल क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के पस्या नदी में पुल नहीं होने से ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियां का सामना करना पड रहा था।
एक दर्जन से अधिक गांव को जोड़ने हेतू ग्रामीण वर्षो से लमगढ़ा साचा के समीप पस्या नदी में पुल बनाने की मांग कर रहे थे बरसात के समय ग्रामीणों को 20 से 40 किलोमीटर घूम कर मुख्य मार्ग में आना पड़ता था।
पुल नही होने के कारण ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, स्कूल के बच्चों को स्कूल आने जाने में नदी में खतरा बन रहता था।
बरसात के समय ग्रामीण व बच्चों का आना जाना बंद हो जाता था ।
ग्रामिणो ने विधायक राम सिंह कैड़ा से लंमगड़ा साचा के पास पस्या नदी में पुल बनाने की माग की, विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों व क्षेत्र के बच्चो की परेशानियों को देखते हुए मोटर पुल के लिए सरकार से एक करोड़ इक्कीस लाख स्वीकृत कराकर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है विधायक ने पुल के निर्माण कार्य का निरक्षण किया ।
पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति पर है विधायक ने अधिकारियो को अन्य कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा पुल बनने से साचा, लंमगडा, बेडुखेत, हैडाखान, पस्या, महराखेत, कौडार, देवली, छीड़ा,सहित एक दर्जन से अधिक गांव के लोगो को लाभ मिलेगा, पुल बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा, विधायक कैड़ा ने कहा में और हमारी सरकार लगातार क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा है ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
