

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page









विधायक राम सिंह कैड़ा ने किसानो को आलू बीमा राशि कम मिलने पर की नाराजगी व्यक्त की।
(उद्यान विभाग के एम डी से करी वार्ता किसानो को उचित बीमा दिलाने को कहा)(योगेश पांडे)भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने एम डी उद्यान से वार्ता कर कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र का रामगढ़, धारी, ओखलकांडा, भीमताल ब्लॉक काश्तकार बाहुल्य क्षेत्र है। यहां की ग्रामीण केवल अपनी खेती पर निर्भर रहकर अपना जीवन यापन करते हैं ।विधायक ने कहा किसानो द्वारा अपने आलू की फ़सल का बीमा कराया था किसानों द्वारा जमा की गई प्रीमियम बीमा राशि के बराबर भी किसानो को आलू बीमा नहीं मिल पाया है ।जिस कारण किसान परेशान हैं ।उनके सामने रोजी रोटी का संकट मंडरा रहा है । विधायक कैड़ा ने किसानो की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए किसानों द्वारा जमा की गई प्रीमियम राशि के सापेक्ष किसानो को उचित बीमा राशि देने को कहाविधायक कैड़ा ने कहा एसबीआई बीमा कम्पनी ने किसानों द्वारा जमा की गई प्रीमियम बीमा राशि की सापेक्ष किसानों को उचित आलू बीमा नहीं दिया गया है विधायक राम सिंह कैड़ा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को किसानों को उचित आलू बीमा राशि देने के निर्देश दिये हैं ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
