

(सोलिंग कार्य का निरक्षण गुणवत्ता से कार्य करने के दिए निर्देश) l











(योगेश पांडे)
भीमताल धारी ब्लॉक के कसियालेख चौखुटा -परबडा -धानाचुली मोटर मार्ग लम्बे समय से खराब था ।दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। क्षेत्र के लोगों को अपना उत्पादन मंडी लाने में काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था l ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सोलिंग, दीवारों का निर्माण,डामरीकरण करने की मांग की। विधायक कैड़ा ने कसियालेख से चौखुटा, परबडा मोटर मार्ग पर सोलिंग ,सुधारीकरण,डामरीकरण चौड़ीकरण के लिए पी एम जी एस वाई फेश 3 के अंतर्गत मोटर मार्ग के लिए 5 करोड़ स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू हुआ है lकल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कसियालेख से चौखुटा, परबड़ा मोटर मार्ग पर , सोलिंग ,सुधारीकरण, दीवारों का निर्माण कार्य का निरक्षण किया किया। विधायक कैड़ा ने अधिकारियो को दीवारों का निर्माण कार्य, सोलिंग, आदि कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने आधिकारियों को ठंड के मौसम में केवल, दीवारों का निर्माण, सोलिंग, चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है विधायक कैड़ा ने कहा डामरीकरण कार्य कार्य मार्च के बाद शुरू किया जायेगा। मोटर मार्ग पर कार्य पुर्ण होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा।.

