

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(102 पदकों के साथ पर सातवें स्थान पर देवभूमि उत्तराखंड जिसमें 24 स्वर्ण, 35 रजत और 43 कांस्य)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी इन खेलों में दमदार उत्तराखंड के खिलाडियों के दमदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि यूँ ही नहीं कहते इसे देव भूमि l
इसके पहले 37 वें राष्ट्रीय खेल गोवा में उत्तराखंड ने सिर्फ 24 पदक ही जीते थे और पदक तालिका में 25 वें स्थान पर रहा लेकिन इस बार 102 पदक जीत सातवें स्थान पर आ समूचे प्रदेश का मान बड़ा दिया l उत्तराखण्ड के खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन पर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी खिलाडियों को बधाई देते हुए अपने और अपनी सरकार को खेल के प्रति प्रतिबद्ध बताया l मुख्यमन्त्री ने कहा 102 पदक जीत कर उत्तराखंड ने इतिहास रचा है मैं सभी का आभार प्रकट करता हूँ बाहर से आये खिलाडियों को भी धन्यवाद और उन सभी का आभार जिन्होंने इस राष्ट्रीय खेल को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है उन्होंने कहाँ गुरुवार की शाम उत्तराखंड के लिए खुशी की शाम है कारण पदक तालिका पर उत्तराखंड सातवें पायदान पर है l
अपने घर में उत्तराखंड के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर जता दिया कि यदि सुविधा मिले तो हम कहीं भी पीछे नहीं हैं l पिछले 37 वें राष्ट्रीय खेल गोवा में उत्तराखंड ने मात्र तीन स्वर्ण पदक ही जीते थे और पदक तालिका में 25 वें पायदान पर रहा , लेकिन इस बार 102 पदकों के साथ सातवें स्थान पर आ सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया की बेहतर सुविधा मिले तो हम कम नहीं है और सच भी हैं इस बार सरकार ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी खिलाडियों की सुविधा में l सभी प्रदेश वासियों को यह उम्मीद है कि ऐसा हर बार हो और खिलाडियों को आशा है सरकार से की उन्हें उचित सुविधा मिले ताकि वह और बेहतर खेल सकें l
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
