


( कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होने के बाद हर समस्या का होगा समाधान भाजपा से जानता का मोह भंग)









(योगेश पांडे)
भीमताल / त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए भीमताल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट रज्जी द्वारा बुधवार को भीमताल विकासखण्ड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और चुनाव सम्बंधी समस्त जानकारी प्राप्त की।
राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी की ओर से अधिकृत एवं समर्थित प्रत्याशी का समर्थन सम्पूर्ण मनोभाव से करने और भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।
उन्होंने स्थानीय लोगों को यह विश्वास दिलाया कि वर्तमान में चुनाव कांग्रेस के पक्ष में है।जनता का अब भाजपा से मोहभंग हो चुका है।
राजेंद्र बिष्ट रज्जी ने कहा कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होने पर बिजली, पानी, सड़क, पथ प्रकाश, शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
*प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डा. केदार पलड़िया ने जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए पलड़िया ने आगे कहा कि झूठ और लूट की राजनीति अब नहीं चलने वाली है।
जन सम्पर्क अभियान अमृतपुर,सलड़ी, जंगलियागांव, बानना, पिनरौ, अमिया व ग़हरा आदि क्षेत्रों में चलाया गया।
इस अवसर पर कमलेश पाण्डे, प्रकाश पाठक, राजू पाण्डे, प्रेम महरा, चन्द्रप्रकाश, धर्मेन्द्र, हरीश भट्ट, सुरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
