

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(निर्देश दिए गलनी खनश्यू भेजी रैबीज के टिके लगाने को भेजें स्वास्थ्य विभाग की टीम)
(योगेश पांडे)
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा गलनी,के सिमलिया निवासी भैरब दत्त पुत्र गंगा दत्त को विगत माह कुत्ते के काट दिया था।रैबीज का टिका नही लगाया। जिस कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सी एमओ नैनीताल से गलनी, सिमलिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर उनके परिजनों को रैबीज के टिके लगाने को कहा। विधायक के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गाँव भेज के रैबीज के टिके लगा दिये हैं ।विधायक कैड़ा ने सभी से अनुरोध किया है अगर किसी को घरेलू या आवारा कुत्ता काटता है तो तुरंत रैबीज का टिका लगाने की अपील भी की है! उसके साथ ही विधायक ने कहा खनश्यू बाजार में कुछ आवारा पशु भी ग्रामीणों पर अटैक कर रहे हैं।पशु विभाग के अधिकारीयों से कहकर उन्हे भी टिके लगवा दिये है । विधायक ने आवारा पशुओ को गौशाला भेजनें को कहा है।विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कुत्ते के काटने के उपरांत रैबीज का टिका अवश्य लगाएं। यदि कहीं कोई डॉक्टर या अस्पताल मना करे तो विधायक राम सिंह कैड़ा से संपर्क कर सकते हैं।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
