

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(जिलाधिकारी से आपदा मद से धनराशि स्वीकृत करने व किसानो की समस्याओं का समाधान करने की करी मांग)
(योगेश पांडे)
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विकास भवन में जिलाधिकारी नैनीताल
ललित मोहन रयाल के साथ बैठक कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया, विधायक कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉको मै इस बार भारी बरसात के
कारण किसानो व आपदा से काफी नुकसान हुआ है कई मार्गो, स्कूलो, पुलों टूटे, कई सड़के आपदा से जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिनका आपदा मद से आँगणन तैयार कर आप के पास आये है विधायक ने जिलाधिकारी से आपदा से क्षतिगस्त सड़को मार्गो, स्कूलो, आदि के नव निर्माण के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।
उसके साथ ही विधायक राम सिंह कैड़ा ने ने कहा इस बारी बरसात के कारण किसानो को काफी नुकसान हुआ है, किसानो को एसबीआई बीमा कंपनी से आलू, अदरख का बीमा दिलाने की मांग की ।
और कहा अमृतपुर, डहरा, अमिया, भोर्षा, बानना, पसोली,रौशील, गुमाल गाँव, पनिया मेहता, पनियाबौर, स्युड़ा, बडेत, हैड़ाखान, उढूवा, पस्तोला आदि खनन क्षेत्र में खनन न्यास निधि से विकास कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृति करने, नए मोटर मार्गो के निर्माण की लोनिवि व पीएमजीएस वाई विभाग के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कराने,आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को सही करने पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, आदि मूल भू त समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
