

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(योगेश पांडे)
हल्द्वानी / तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे ने बताया कि मा0 जिला जज नैनीताल के आदेश क्रम में डिक्रीदार हरीश चन्द्र शर्मा पुत्र लोकमणी शर्मा निवासी गली न0 -7 रामपुर रोड हल्द्वानी बनाम मददून विमला देवी पत्नी स्व0 खीम सिंह निवासी गली न0 -7 रामपुर रोड हल्द्वानी उपरोक्त मददून के अध्यासन में वर्णित भवन कब्जा डिक्रीदार को दिया गया है, उक्त भवन के कब्जे के उपरान्त प्राप्त मददून के सामान की उचित माध्यम से नीलाम करने हेतु अधोहस्ताक्षरी को नामित किया गया है तथा नीलामी से प्राप्त धनराशि को दिनांक 02 दिसम्बर 2025 तक मा0 न्यायालय में जमा करने का आदेश पारित किया गया है।
पाण्डे ने बताया कि मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उक्त कुर्क सुदा सामान की नीलामी हेतु 6 सदस्यों की टीम गठित की गई है।
उन्होंने बताया कि मददून विमला देवी पत्नी स्व0 खीम सिंह निवासी गली न0-7 रामपुर रोड हल्द्वानी, नैनीताल के घरेलू सामग्री नीलामी हेतु दिनांक 29 नवम्बर 2025 को नियत की गई है ।
पाण्डे ने उपरोक्त गठित समिति को निर्देश दिये हैं कि मददून विमला देवी पत्नी स्व0 खीम सिंह निवासी गली न0 -7 रामपुर रोड हल्द्वानी, नैनीताल के सूची के अनुसार नियत तिथि को मौके पर उपस्थित होकर घरेलू सामग्री की नीलामी करते हुए प्राप्त धनराशि को नियत तिथि से पूर्व मा0 न्यायालय में जाम करना सुनिश्चित करेंगे।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
