

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










( गत वर्ष दैवीय आपदा से हुई क्षति पूर्ति कार्यों की समीक्षा की गई)
(योगेश पांडे)
अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील सभागार में विभिन्न विभागों व कार्यदाई संस्थाओं के साथ बैठक कर गत वर्ष दैवीय आपदा से हुई क्षति पूर्ति कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत वर्ष के दैवीय आपदा के अवशेष कार्यों को शीघ्र की पूर्ण करते हुए 30 नवंबर तक उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने विभागों को निर्देश दिए कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में दैवीय आपदा से संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
