

हर खबर पर नज़र

भारतीय जनता पार्टी के तीन वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में आज मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू ने एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इन तीन वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही डब्बू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आने वाले कल उनकी जन्म दिन की बधाई समाचार पत्र से देने को कहा। उन्होंने बताया कि कल 16 सितंबर को पुष्कर सिंह धामी का व 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर जिला मिडिया प्रभारी भुवन भट्ट, दिनेश आर्य ,जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह बिष्ट, धुव्र रौतेला,अरशद वारसी, चन्दन सिंह आदि शामिल रहे। भाजपा के तीन वर्षों के कार्यक्रम पूर्ण होने पर दिवस भोज का आयोजन भी किया गया था।












