


(जहां चुनाव में लड़े प्रत्याशियों ने खूब धन पानी की तरह बहाया और मतदाताओं ने खूब गोता लगाया वहीं 1452 प्रत्याशी बिना शोर शराबा बिना चिन्ह बिना खर्चे के निर्विरोध चुने गए)









(योगेश पांडे)
नैनीताल (भीमताल) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसी से भी यह बात छिपी नहीं है कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने धन पानी की तरह बहाया और मतदाताओं ने गोता भी लगाया। शराब का भी जम कर हुआ प्रयोग। पर 1452 ऐसे प्रत्याशी हैं जो बिना चुनाव लड़े ही निर्विरोध चुने गए और अपनी गांव की सरकार चलाएंगे। यह सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। पंचायत चुनाव में मतदाता को घर से मतदान केंद्रों में लाने में गाड़ी का इस्तेमाल, ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने होर्डिंग, खान पान, रैली, शक्ति प्रदर्शन में पानी की तरह धन बहाया। एक दूसरे के खिलाफ जम कर प्रचार भी किया। वहीं पर कुछ ऐसे प्रत्याशी भी उदाहरण हैं जो बिना खर्चे, बिना चुनाव चिन्ह, बिना प्रचार बिना लड़े ही निर्विरोध चुने गए इनमें 42 ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य 23 ,सदस्य ग्राम पंचायत 1387 हैं। भीमताल में तीन ग्राम प्रधान आठ क्षेत्र पंचायत सदस्य 176 वार्ड सदस्य निर्विरोध। ओखलाकां डा में पांच ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तीन और वार्ड सदस्य 122 निर्विरोध चुने। धारी में दो ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य छः और वॉर्ड सदस्य 65 निर्विरोध चुने गए। रामगढ़ में नौ ग्राम प्रधान दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और 73 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए। कोटाबाग में एक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एक और 234 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए। रामनगर में एक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एक और 218 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए। बेतालघाट में सोलह ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एक और 184 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए। नैनीताल जिले में 2442 दावेदारों के लिए हुआ मतदान। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या इस प्रकार है। भीमताल ब्लॉक में 166 ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य 100 ,11 जिला पंचायत सदस्य 34 वार्ड सदस्य। ओखलकांडा ब्लॉक में 202 ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य 103, 24 जिला पंचायत सदस्य 02 वार्ड सदस्य। धारी ब्लॉक में 109 ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य 62, जिला पंचायत सदस्य 14 वार्ड सदस्य 04 । रामगढ़ ब्लॉक में 135 ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य 79 जिला पंचायत सदस्य 11, 04 वार्ड सदस्य । हल्द्वानी ब्लॉक में 117 ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य 134 जिला पंचायत सदस्य 14 वार्ड सदस्य 35, । कोटाबाग ब्लॉक में 167 ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य 81 जिला पंचायत सदस्य 14 वार्ड सदस्य 30 । रामनगर ब्लॉक में 196 ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य 136 जिला पंचायत सदस्य 16 वार्ड सदस्य 80 । बेतालघाट ब्लॉक में ग्राम प्रधान 164 क्षेत्र पंचायत सदस्य 103 जिला पंचायत सदस्य 22 वार्ड सदस्य 13 हैं।
