


(हंगामे के बाद पुलिस ने लिया एक्शन हल्द्वानी से किया बिरजू को गिरफ्तार)









(योगेश पांडे)
रामनगर भाजपाइयों के हंगामे के बाद 24 घंटे के भीतर पुलिस ने लिया एक्शन ब्लॉगर बिरजू मयाल को मंडी गेट हल्द्वानी से किया गिरफ्तार। बिरजू पर रंगदारी, धमकी देने व अन्य आरोपों पर तीन केस दर्ज। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश नैनवाल ने रविवार को पुलिस को तहरीर सौंपते हुए ब्लॉगर बिरजू मयाल पर आरोप लगाए कि वह भाजपा के नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर उनकी छवि खराब कर रहा है। पूर्व भाजपा दायित्वधारी दिनेश मेहरा ने भी पुलिस को तहरीर सौंपते हुए आरोप लगाए कि बिरजू मयाल उनसे दस हजार रुपए मांग रहा था नहीं देने पर उसने गाली गलौच और जान से मारने की धमकी दी है। रामनगर निवासी भाजपा महिला नेता नीमा देवी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाए कि बिरजू मयाल ब्लॉगर का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था तब मैने बीच बचाव किया था उस बात से नाराज होकर बिरजू मयाल ने उसके साथ छेड़छाड़ व गाली गलौच की। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तीनों तहरीरों के आधार पर बिरजू मयाल पर रंगदारी सहित अन्य आरोपों पर तीन मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। अपराधी को कोर्ट में पेश किया जाएगा
