

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(दाखिला शुल्क जमा किया समर्थ पोर्टल में अब तक महाविद्यालय को नहीं हुआ ट्रांसफर छात्र चिंतित)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ उच्च शिक्षा विभाग का समर्थ पोर्टल अब छात्रों द्दारा जमा कराई फीस को महाविद्यालय पहुँचाने में असमर्थ हो गया है। छात्रों द्दारा जमा किये लाखों रूपये अब तक महाविद्यालय को नहीं मिले हैं। जबकि स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
लेकिन कॉलेज को अब तक समर्थ पोर्टल में जमा किया रुपया नहीं प्राप्त हुआ हैं ऐसे में छात्रों का भविष्य भी अधर में लटक गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी में यह बात सामने आई हैं कि समर्थ पोर्टल में एक करोड़ से ज्यादा रूपये फंसे हैं।
कॉलेजों को शुल्क का हिसाब नहीं मिल पा रहा है। वित्तीय रिकार्ड भी चरमरा गया है।
प्रोफेसर एन एस बनकोटी प्राचार्य ने बताया कि समर्थ पोर्टल से जुड़े फीस के मामले कॉलेज के पास आ चुके हैं। उनसे समर्थ टीम को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समाधान की उम्मीद है।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
