

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(कप्तान का आदेश न मानना पड़ा भारी नाप दिए चार पुलिस कर्मी समीक्षा बैठक में)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ बुधवार को पुलिस बहुउद्देश्यशीय भवन में पुलिस कप्तान पी एन मीणा ने अलग अलग मामलों में समीक्षा बैठक ली। बैठक में एस पी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्र सीओ दीपशिखा अग्रवाल सीओ नितिन लोहनी व सुमित पांडे मौजूद थे। पुलिस कप्तान के उस आदेश जिसमे उन्होंने पहले ही स्पष्ट किया था कि विवेचना में देरी या ड्यूटी के प्रति लापरवाही पाई गईं तो सभी नपेंगे होगी कारवाई।
यह आदेश न मानना चार पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ गया।
एसएसपी ने दो विवेचक दरोगा हरजीत सिंह राणा अपर उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह को निलंबित और दरोगा मोहम्मद यूनुस दरोगा तारा सिंह को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए।
पुलिस कप्तान ने स्पष्ट रूप से बैठक में कहा कि कोर्ट में गवाही के दौरान सरकारी कर्मचारी से लेकर विवेचक की अनुपस्थिति भी ड्यूटी में लापरवाही मानी जाएगी।
पुलिस कप्तान पी एन मीणा की अपनी एक अलग छवि है वह केवल काम में ध्यान देते हैं। लेकिन कार्य के प्रति लापरवाही उन्हें बरदाश्त नहीं है।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
