

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(11 आईपीएस,44 मजिस्ट्रेट सहित 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों पर राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा) **नैनीताल आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बनेंगी इतिहास आजादी के बाद से**(योगेश पांडे)नैनीताल/ हल्द्वानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 3 व 4 नवंबर को दो दिवसीय नैनीताल जिले के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए जिले में 11 आईपीएस अधिकारियों ,44 मजिस्ट्रेट सहित 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों का फोर्स तैनात रहेगा।44 मजिस्ट्रेट व प्रशासनिक अधिकारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की दौरे की कमान व्यवस्था संभालेंगे।वीवीआईपी दौरे को लेकर चार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।हल्द्वानी से लेकर नैनीताल व कैंची धाम तक के क्षेत्र को नौ सुपर जोन व छः जोन में विभाजित किया गया है। जहां राजपत्रित अधिकारी तैनात रहेंगे। सरोवर नगरी नगरी नैनीताल पर्यटकों और देश की महान हस्तियों का पसंदीदा शहर है। देश के अनेकों सुपर स्टार, खिलाड़ी नेताओं ने अपने पद में रहते हुए या रिटायर्ड के बाद नैनीताल में आराम के दिन बिताएं हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहली महिला राष्ट्रपति हैं जो आजादी के बाद नैनीताल आज आ रही हैं। इसके पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद व कार्यवाहक राष्ट्रपति वी वी गिरी नैनीताल आ चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नैनीताल आगमन पर शहर में उत्साह व उत्सुकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के इतिहास में पहली बार दीक्षा समारोह में शामिल होंगी और राजभवन में विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कुमाऊं के प्रसिद्ध मंदिर नीम करौली कैंची धाम के भी दर्शन करेंगी।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
