

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










( मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार डब्बू ने टैक्स की चोरी व पारदर्शिता के लिए बैठक बुलाने का लिया निर्णय प्रस्ताव जारी)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ कुमाऊं की सबसे बड़ी मंडी नवीन मंडी हल्द्वानी में रामपुर रोड से आने वाले प्रवेश द्वार पर एक और तोल कांटा लगने जा रहा है। अभी तक मंडी के प्रवेश द्वार बरेली रोड से प्रवेश द्वार पर कांटा लगा है। रामपुर रोड से आने वाले प्रवेश द्वार पर कांटा लगाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि रामपुर रोड की ओर से मंडी के प्रवेश द्वार पर कांटे की व्यवस्था न होने पर अक्सर ट्रक बिना उत्पादों की नाप तौल के प्रवेश कर लेते हैं। इस कारण मंडी में फल, सब्जियों, व अन्य उत्पादकों की आवक – जावक का ठीक पता नहीं लग पाता है। ट्रकों की ठीक ढंग से चैंकिंग भी नहीं हो पाती ट्रक चालक बिना बिल व प्रपत्रों के प्रवेश कर लेते हैं।मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कुमार डब्बू ने बताया कि रामपुर रोड मंडी प्रवेश द्वार पर नया कांटा लगाने की तैयारी है । इसका प्रस्ताव आगामी बैठक में रखना है।मंडी में नया कांटा लगने से टैक्स चोरी की समस्या नहीं रहेगी। जिस कारण नवीन मंडी हल्द्वानी में किसानों का व्यापारिक विकास हो पाएगा।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
