

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(इस उद्देश्य के अंतर्गत आज गौला पार में बांटे तीन हजार कपड़े)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ अगर किसी इंसान का उद्देश्य समाज के हित का हो तो चाहे युवा हो या प्रौढ़ वह समाज के हित में कुछ ऐसा करता है जिसमें अधिक से अधिक असहाय लोगों का भला हो। ऐसा ही उद्देश्य लेकर चले हीरानगर निवासी रुद्राक्ष सिंह बिष्ट पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट रज्जी। उन्होंने अपनी छोटी उम्र में ही समाज हिट की ठान ली और अपने जैसे विचार वाले युवाओं को एकत्रित कर नारायणी सेना का गठन किया। रुद्राक्ष सिंह बिष्ट कभी रक्त दान के लिए कैंप लगाते हैं, कभी लोगों के निशुल्क इलाज के लिए कैंप तो कभी योगा कैंप ताकि लोग योग के प्रति जागरूक हों इसी क्रम में आज उन्होंने अपने साथियों के सहयोग से गौलापार क्षेत्र में तीन हजार कपड़े बांटे। इस कार्य में रुद्राक्ष सिंह बिष्ट के साथ युवराज सिंह संधू, अनिकेत चौहान, आदी मौजूद थे।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
