

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(कालाढूंगी बैलपड़ाव में मांस का वाहन रोककर चालक के साथ की गई थी मारपीट और तोड़फोड़ बैलपड़ाव पुलिस चौकी का भी किया था घेराव)
(योगेश पांडे)
कालाढूंगी / हल्द्वानी कालाढूंगी बैल पड़ाव में मांस का वाहन गौ वंश के नाम पर रोक कर चालक के साथ मारपीट व तोड़फोड़ करने वालों से दो युवकों दीपांशु कनवाल पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह एवं सुमित गुप्ता पुत्र शिव पूजन निवासी छोई रामनगर जिला नैनीताल को पुलिस ने छोई पुल के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। विदित हो आज से एक सप्ताह पूर्व कोतवाली कालाढूंगी के अंतर्गत बैल पड़ाव में कुछ लोगों ने मांस का रोककर उसमें गौ वंश होने की बात कही और चालक के साथ मारपीट व वाहन में तोड़फोड़ की बाद उसके उन्होंने बैलपड़ाव चौकी का भी घेराव किया। इसके बाद पीड़ित हनीफ पुत्र रहीस निवासी जनपद उधम सिंह नगर ने पुलिस को तहरीर दी।कोतवाल अरुण कुमार सैनी के अनुसार तहरीर के आधार पर पुलिस ने रमेश नाथ गोस्वामी, पंकज धस्माना , सागर चौधरी, उमेश चौहान, धर्मेंद्र टम्टा, नमन अग्रवाल, राजेंद्र पंत, दीपू कश्यप, सागर मनराल, करन आर्या, प्रमोद पंडित, रोहित जोशी, गौरव बिष्ट, पीयूष वर्मा, आदि के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें से दो को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया अन्य की तलाश जारी है।
(
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
