

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










( सेवा में रहते हुए उन पौधों को लगाया जो आज मानव की बीमारियों के हो रहे हैं कारगार सिद्ध)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ शनिवार को तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर सेवानिवृत रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने कठघरिया हैड़ाखान मंदिर में निशुल्क कासनी के पौधे लोगों को बांटे और किस बीमारी में यह पौधा कारगर होता है उसके लिए जागरूक भी किया। मदन सिंह बिष्ट रेंजर पद में रहते हुए वन उद्यान अधिकारी भी रहे और उन्होंने अपनी पूर्ण सेवा पेड़ पौधों की सेवा में लगाई। उनके सेवाकाल में लगाए पौधे आज गंभीर बीमारियों में कारगार सिद्ध हो रहे हैं। प्रकृति और पौधों से प्रेम के कारण सेवानिवृत के बाद मदन बिष्ट ने गांधी आश्रम रामणी में खुद की नर्सरी खोल ली और यहां भी वह पौधों की सेवा जारी रखें हैं।इधर बूढ़ी दीपावली के अवसर पर घरों को दीपकों की रोशनी से जगमगाता देखा गया ।अधिकांश घरों में बिजली की मालाएं भी चमक रही थी। आतिशबाजी भी खूब देखने को मिली। उधर जुआरियों ने भी अपील का नाम लेकर खूब जुएं में दांव लगाए। लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
