

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(दोनों महिलाएं घुसपैठ कर दिल्ली से देहरादून पहुंची, शादी भी रचा ली और बच्चा भी पैदा कर दिया)** मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर पुलिस हुई सक्रिय**(योगेश पांडे)हल्द्वानी/ देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर पुलिस कप्तान अजय चौहान के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 नवंबर उत्तराखंड की रजत जयंती पर आगमन से पूर्व पुलिस और एल आई यू की सघन सर्च अभियान आपरेशन कालनेमी की कारवाई पर पटेल नगर पुलिस ने संयुक्त कारवाई कर संस्कृति लोक कालोनी से दो संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गहन पूछताछ में दोनों महिलाओं के फोन से बांग्लादेशी पहचान पत्र मिले।इनकी पहचान स्वाति उपाध्याय उर्फ मरियम पुत्री सिद्दकी अकोन मूल निवासी ग्राम सोन बुनिया वरगुना सदर जिला वरगुना बांग्लादेश और शिवली अख्तर उर्फ जाली उर्फ सना पुत्री जमीउद्दीन मूल निवासी ग्राम जिन्नत अली हाजीबारी पोस्ट ऑफिस रसूलपुर थाना देवीदर जिला कुमिल्ला बांग्लादेश के रूप में की गई है।दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह अलग अलग समय पर भारत में घुसपैठ कर दिल्ली आपस में मिली और सीधे देहरादून पहुंच गई।स्वाति ने भारतीय नागरिक टैक्सी चालक धर्मवीर को फंसाकर शादी कर ली जिससे उसकी एक वर्ष की पुत्री है। वहीं शिवली ने सहारनपुर के कारपेंटर सलमान खान से निकाह कर लिया जिससे उसका दस माह का पुत्र है। पुलिस कप्तान अजय चौहान ने बताया कि इन दोनों को बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कारवाई शुरू कर दी है। कप्तान पुलिस के अनुसार अब तक 14 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सात को जेल भेज दिया गया और सात को डिपोर्ट किया जा चुका है। हरिद्वार में भी बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस अभियान की कमान को पल पल देख रहे हैं।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
