

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(हरियाणा और दिल्ली पुलिस की जांच में पाया गया वनभूलपुरा का दुबई के बाद कंबोडिया से संपर्क)**आजकल हजारों नहीं लाखों रुपए के वारे न्यारे कर रहे हैं पैडलर**
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ हल्द्वानी नैनीताल जिले का क्षेत्र वनभूलपुरा क्राइम का स्टेशन बनता जा रहा है। दुबई के बाद अब वनभूलपुरा का नाम कंबोडिया से भी जोड़ा जा रहा है। हाल ही वनभूलपुरा से दो लोगों की गिरफ्तारी बाद इस बात का खुलासा हरियाणा व दिल्ली पुलिस ने किया है। पकड़े गए दोनों शातिर कंबोडिया में बैठे साइबर क्रिमिनल के संपर्क में थे। उसके इशारे पर यह दोनों शातिर शहर हल्द्वानी में पैडलर की तरह कार्य कर रहे थे। फिलहाल अभी दोनों हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में हैं। माना जा रहा है कि साइबर क्राइम के बारे में वनभूलपुरा से कुछ और लोग गिरफ्तार हो सकते हैं। पुलिस हर पहलू की बड़ी बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
