

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(निर्देश पर शुक्रवार को अपर जिला अधिकारी शैलेन्द्र नेगी द्वारा गोला नदी के विभिन्न गेटों, शीस महल, टनकपुर गेट एवं राजपुरा गेट का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार गोला नदी में खनन चुगान की तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार को अपर जिला अधिकारी शैलेन्द्र नेगी द्वारा गोला नदी के विभिन्न गेटों, शीस महल, टनकपुर गेट एवं राजपुरा गेट का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खनन मार्ग,धर्म कांटा,खनन चुगान हेतु सीमांकन, वाहनों के पंजीकरण, पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए तैयारी के संबंध में वन निगम के अधिकारियों से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला खान अधिकारी ताजबर सिंह नेगी,भू वैज्ञानिक कामिनी बिष्ट, सहित वन विभाग एवं वन निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
