

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(फिल्ड निर्माण को विधायक निधि से दिये दो लाख मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित)
**विधायक ने कहा शिक्षा बेहतर होगी तभी देश प्रदेश करेगा तरक्की**
(योगेश पांडे)
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज गुनियालेख में वार्षिकोत्सव व मेधावी छात्र -छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
विधायक कैड़ा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया ।
इसके साथ ही विधायक ने क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को सुना , इंटर कालेज के फिल्ड निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख देने की घोषणा की, इसके साथ ही ग्रामीणों ने बिजली, पानी सड़क, आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के समक्ष रखा ।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को फोन ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये ।
विधायक ने कहा सरकार की योजना का गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे उस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है । सरकार की योजनाओं का आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, जिलापंचायत सदस्य रेखा देवी, प्रकाश चंद्र नानू, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा पदाधिकारी सहित अध्यापक, स्थानीय जनता मौजूद रही ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
