

रामनगर, 4 सितंबर 2024 (3 People including Husband-Wife got badly Burnt)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर में में बुधवार सुबह एक गैस
सिलेंडर में अचानक आग लगने के कारण रसोई में मौजूद पति-पत्नी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गये। इन सभी को उपचार के लिए तुरंत परिजनों द्वारा रामनगर के सरकारी चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर संदर्भित कर दिया है।











ग्राम छोई पड़ाव निवासी राजू आर्य ने बताया कि उसकी भाभी पूजा आर्या बुधवार सुबह रसोई में काम कर रही थी, इसी बीच गैस सिलेंडर लीकेज होने पर उन्होंने अपने पति विनोद आर्या को बुलाया। दोनों ने मिलकर गैस सिलेंडर से हो रहे लीकेज को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाये।
ऐसे हुई दुर्घटना (3 People including Husband-Wife got badly Burnt)
इस पर विनोद आर्या ने गांव में रहने वाले इंडियन गैस एजेंसी में कार्यरत जीवन बोरा को बुलाया। जीवन ने गैस सिलेंडर लीकेज को ठीक करने के बाद जैसे ही माचिस की तीली जलाकर सिलेंडर को चेक किया, तभी सिलेंडर से तेज आग की लपटें निकल गईं, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से जल गये।
रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर संदर्भित कर दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। (3 People including Husband-Wife got badly Burnt)

