

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page









हर खबर पर नज़र
हल्द्वानी।अत्यधिक बारिश होने से जहां गौला नदी का जल स्तर बढ़ आया है वहीं हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग स्थित शेरनाला उफान पर है। जिस कारण सितारगंज मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।
जानकारी के मुताबिक अत्यधिक वर्षा के कारण शेरनाला अपने उफान पर है। इस कारण पुलिस प्रशासन ने हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग बंद कर दिया है। शुक्रवार रात से लगातार दूसरे दिन भी भारी वर्षा के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग अपने-अपने घरों में दुबके पड़े हैं। कुछ कामकाजी लोग मज़बूरी बस कार्य में जा रहे हैं। कहीं-कहीं पर हल्द्वानी की सड़कें तालाब बनी हुई है ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। शेर नाला अपने उग्र रुप में आ गया है इस कारण प्रशासन ने हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग बंद कर दिया है।

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
