

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page









(मुख्य मंत्री का अभिनव प्रयोग चर्चा का विषय l

(योगेश पांडे)
देहरादून: मुख्यमंत्री पुषकर सिहं धामी का अभिनव प्रयोग राज्य में काफी सफल रहा। पुलिस की कमान अभिनव को सौंपना और अभिनव का महानिदेशक के रुप में पुलिस जनो पर उत्साह भरना और जनता की आखों मे अभि नव का बेहतर प्रदर्शन मुख्य मंत्री धामी का बेहतर निर्णय मान जिस प्रकार जनता में वाहवाही हुई यह धामी के विरोधी पचा नहीं पाए l छुट भैये नेता धामी की चुगली दिल्ली हाई कमान से कर कुछ नहीं कर पाए तो धामी के चहेते अफसरों पर अपनी टेढ़ी नजर करने लगे l इस साजिश को देखते हुए 1996 बैच के आई पीएस अफसर राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने उत्तराखंड सरकार के संघ लोक सेवा आयोग ( यू पी एस सी) को सौपें अपने पैनल पर शामिल न किये जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है l डीजीपी अभिनव कुमार ने राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को दिए ज्ञापन में औपचारिक रूप से इस मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि यूपी एससी का निर्णय उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश का उल्लघंन करता है। पूछने पर उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर को डीपी सी की बैठक होने के बाद राज्य सरकार को अपना ज्ञापन दिया है। जिस पर सरकार कानूनी राय लेने के बाद पुनरविचार के लिए यूपीएससी को भेज रही है। उल्लेखनीय है कि अभिनव कुमार उत्तर प्रदेश के समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं l उत्तराखंड मे ही उन्हे एएस पी, एस एस पी से अपर महानिदेशक के पद तक पदोन्नति मिली है l अब देखना यह है कि मुख्य मंत्री का अभिनव प्रयोग सफल होता है या विरोधियो की साजिश की भेंट चड़ता है l
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
