

(नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के निवास पर ली कांग्रेस की सदस्यता, और कहा कांग्रेस का हाथ सबका साथ)











(योगेश पांडे)
हल्द्वानी राजनीति भी क्या चीज है कब किसका मन कहाँ आ जाए कब कोई छोड़ कर कहाँ चले जाए और कब किसका दामन थाम ले यह देखने को यहीं मिलता है l तो बात करें हम मातृ शक्ति की तो नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र लाल आर्य के प्रयासों से हल्द्वानी, दमुवाढुंगा, और ढहरिया की दर्जनों महिलाएं कांग्रेस में शामिल हो गई l
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीति में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है और उसकी पूर्ण निष्ठा है कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अधिक रहे क्योंकि महिलाओं से ही समाज का निर्माण होता है और महिलाओं से ही समाज को दशा और दिशा मिलती है वह समाज की एक ताकत है मातृ शक्ति l
सदस्यता ग्रहण करने वालों में हेमा आर्य, मीना देवी, पुष्पा देवी कमलेश देवी, सरिता देवी, माया देवी, जीवन्ति देवी, पार्वती देवी, मीनाक्षी देवी विमला देवी, कम ला देवी, पूजा देवी, हीरा देवी, दीपा आर्य, नैना देवी, तारा देवी, रेखा देवी, निकिता आर्या, रिया आर्य, नीमा देवी, बीना देवी, जानकी देवी, ममता, सरिता आर्य सहित अनेकों महिला रहीं l

