


(योगेश पांडे)










वन संरक्षक डा० विनय भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में बुधवार को पश्चिमी तराई केंद्रीय वन प्रभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार हल्द्वानी राजि के उत्तरी टाण्डा प्रथम बीट, प्लाट संख्या 161 में वनाग्नि घटना की सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित कार्मिक जी०पी०एस० के आधार पर मौके पर पहुंच गये।
कुल 07 कार्मिकों द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर वनाग्नि पर नियंत्रण का कार्य किया। उन्होंने बताया कि लगभग प्रातः 11.30 बजे पर उक्त वनाग्नि को नियंत्रित कर लिया गया। वनाग्नि से लगभग 0.55 है० क्षेत्रफल प्रभावित हुआ। क्षेत्र में केवल भूमि सतह पर सूखी घास पत्ती जली है।
उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं जिला प्रशासन की टीमों द्वारा वनाग्नि को नियंत्रित किया गया है।
इसके अलावा वन संरक्षक ने बताया कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग, दक्षिणी कुमाऊॅं नैनीताल वन प्रभाग, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल में वनाग्नि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
उन्होने स्थानीय जनता से अपील की है कि वन क्षेत्र में कोई भी अग्नि दुर्घटना होने पर विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001804141,आपदा कन्ट्रोल रूम 05942-231179, पश्चिमी वृत्त 05946-220003 एवं दक्षिणी वृत्त 05946-235452 पर सूचना दे सकते हैं।

