


(हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में हो रही है चीनपुर ऊंचापुल में भागवत कथा)










(योगेश पांडे)
हल्द्वानी ऊंचापुल चीनपुर बाबा बालकनाथ मन्दिर में द्वितीय दिवस की भागवत कथा में आज व्यास गिरीशानंद शास्त्री ने कहा भगवान जिसका कल्याण करना चाहते हैं उसे भागवत कथा में बुलाते हैं l
उन्होंने कहा कथा में आना सरल है कथा हम पर आ जाए वह महत्वपूर्ण है l
सत्य धर्म है सत्य भगवान जहां सत्य होगा वहां लक्ष्मी, सौभाग्य, सदाचार होगा l झूठ अधर्म है जहां झूठ होगा वहां पाप होगा कलेश होगा और होगा अनाचार l
व्यास पीठ से बताया कि हमें सत्य को जीवन में आत्म सात कर लेना चाहिए l कलयुग में कल्याण की दो चीजें व्यास गिरीशानंद शास्त्री ने बताई,, पहला हाथों से दिया दान दूसरा मुंह से दिया मान l महाभारत काल की कथा सुनाते हुए व्यास पीठ से गिरीशानन्द शास्त्री ने अश्वत्थामा की कुकर्मों की कथा सुनाते हुए कहा दुनिया में मां महान है किसी ने भगवान को जन्म दिया किसी मां ने भक्त को लेकिन अभिमन्यु की पत्नी राजा परीक्षित की मां उत्तरा एक ऐसी मां थी जिसने एक समय में अपने गर्भ में भगवान और भक्त दोनों को धारण किया l
आज मुख्य रूप से यजमान दया कृष्ण जोशी स्वप्तनिक, कमल जोशी स्वप्तनिक, पूरन जोशी स्वप्तनिक, रेवाधर पाठक स्वप्तनिक रहे l

