


(हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट समिति के तत्वाधान में जसवा रामाणी स्थित कालिका मंदिर में की जा रही है कथा आज से तीन जून तक चलेगी श्रीमद्भागवत कथा)










(योगेश पांडे)
आज हिमालय स्वराज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कठघरिया के जसवा रामणी कालिका कालोनी स्थित कालिका मंदिर में प्रारंभ हो गई है l
आज प्रथम दिवस पर महिला के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, उसके उपरांत पूर्वांग पंचांग सर्वदेव पूजन किया गया,2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का गुणगान उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कथावाचक गिरीशानंद शास्त्री जी के द्वारा बताया कि 18 पुराणों में श्रीमद्भागवत सर्वश्रेष्ठ पुराण है l
इसके सुनने मात्र से ही जगत का कल्याण होता है,व्यास जी द्वारा कथा में कहा कि भक्ति और धन को सदैव छिपा कर रखना चाहिए।
आज ज्ञान और वैराग्य की कथा सुनाई l
आज जजमान के रूप में हरिदत्त भट्ट, कमला भट्ट जी बैठे, पूजन कार्य पंडित लोकेश जोशी, रूपेश जोशी,मनोज जी कल्याण जी द्वारा सम्पन्न कराई गई।
कालिका मंदिर समिति की ओर से भुवन चंद्र जोशी, लीलाधर जोशी, बलवंत सिंह भोज,अभिषेक द्विवेदी, भास्कर पलड़िया ,गोपाल सिंह रजवार, आदि कालिका कॉलोनी वासियों द्वारा सहयोग किया गया।हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा बताया गया कि कथातीन जून तक होगी।
हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट अध्यक्ष निर्मला रूवाली, कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, पारस रूवाली,सलाहकार प्रकाश जोशी उपस्थित रहे।

