


(आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया भागवत कथा में इसके पूर्व बालकनाथ मन्दिर में कराए गए भागवत कथा में तीन मंगल सूत्र एक गिरोह ने चोरी किए पत्रकार और पुलिस की सजगता से चढ़े पुलिस के हत्थे। मुक्त कंठ से सभी ने मुखानी थाना पुलिस की सराहना की)










(योगेश पांडे)
श्रीमद्भागवत कथा में चतुर्थ दिवस की कथा में श्री कृष्ण जन्म की कथा हुई, जिसमें भव्य जन्म उत्सव मनाया गया, कथा व्यास गिरीशानंद शास्त्री द्वारा कहा कि श्रीकृष्ण जी ने महाभारत में जो गीता अर्जुन को सुनाई वो वास्तव में कलयुग के लिए सुनाई गई जिसका अनुश्रवण कलयुग में मानव कल्याण के लिए हो, आज कथा में भक्त प्रह्लाद, श्री राम कथा एवं श्री कृष्ण जन्म तक की कथा हुई, व्यास गिरीशानंद शास्त्री ने व्यास पीठ से कहा कि भक्त यदि प्रह्लाद हो तो भगवान खम्भ में भी प्रगट हो जाते है।
आज जजमान के रूप में कैलाश चंद्र पांडे,हिमानी पांडे, डूंगर सिंह तौलिया,प्रभा तौलिया बैठे।
आज श्रीकृष्ण जन्म पर छपनभोग का प्रसाद चढ़ाया गया।
हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली ,कोषाध्यक्ष हेम पंत, मुख्य सलाहकार प्रकाश जोशी, मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे,शंकर रूवाली, पारश रूवाली, भरत गुणवंत, तन्मय गुणवंत सहित भगवानपुर के पूरन चंद्र सती, बी सी जोशी, योगेश जोशी, राजेन्द्र प्रसाद पांडे,सहित मातृ शक्तियां भागवत प्रेमी उपस्थित रहे ।

