


(योगेश पांडे)










हल्द्वानी बुधवार जून 2025 को प्रकाश चन्द्र एस0पी0 सिटी हल्द्वानी की अध्यक्षता में थाना मुखानी क्षेत्र स्थानीय नागरिको के साथ सी.एल.जी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुखानी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एंव नागरिको द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त सीएलजी मीटिंग में निम्न बिन्दुओं पर विचार विर्मश किये गये l
- जनता से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।
- पर्यटन सीजन के दृष्टिगत वर्तमान समय में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव का व्यवस्थापन हेतु स्थानीय जनता को यातायात नियमों का पालन करने तथा अन्य लोगों को जागरूक करने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। इसके साथ ही Good Samariton स्कीम के अंतर्गत सड़क दुघर्टना होने पर तत्काल दुघर्टना ग्रस्त को उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाने हेतु जागरूक किया गया।
- कहा गया कि क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी के सम्बन्ध में परिजन अपने बच्चो पर विशेष ध्यान रखें एवं समय-समय पर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें।
इसके अतिरिक्त यदि क्षेत्र में किसी प्रकार के नशे की तस्करी हो तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना/चौकी को दें।
- महिला सुरक्षा, चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार पीकेट गश्त की जा रही।
पुलिस का सहयोग करें, अपराध की रोकथाम और नियंत्रण में जनता का सक्रिय सहयोग जरूरी है।
- सोशल मीडिया के भ्रामक अफवाहों पर नियंत्रण, साइबर/ऑनलाइन ठगी से बचाव के सम्बन्ध में स्थानीय जनता को जागरूक किया गया।
- युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों (जैसे स्पोर्ट्स, वॉल पेंटिंग आदि) में जोड़ने के लिए जागरूक किये जाने हेतु समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु अपील की गयी।
बैठक के दौरान वीरेंद्र चंद्र प्रभारी थानाध्यक्ष मुखानी, स्थानीय CLG मेंबर तथा मुखानी के पुलिस बल मौजूद रहे।

