

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page











(कार्यकर्ताओं में उत्साह
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस)
(योगेश पांडे)
भीमताल, उत्तराखंड। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को सक्रिय करते हुए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह विष्ट को भीमताल विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।
विष्ट की नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
राजेंद्र सिंह विष्ट लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और पार्टी के ज़मीनी कार्य से भलीभांति परिचित हैं। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से पंचायत चुनावों में कांग्रेस को संगठनात्मक मज़बूती मिलेगी।
कांग्रेसजनों का कहना है कि विष्ट के नेतृत्व में भीमताल क्षेत्र में पार्टी एकजुट होकर चुनावी रणनीति पर काम करेगी और अच्छे परिणाम हासिल करेगी।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
