

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(भारत सरकार से मिली स्वीकृति -विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से)
(योगेश पांडे)
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित कुमाऊं के लोगो और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था । लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी । विधायक राम सिंह कैड़ा ने जाम से निजात दिलाने हेतु मुख्यमंत्री धामी से काठगोदाम से दानीजाला – सिमलखेत होते हुऐ अमृतपुर तक बाईपास बनाने की मांग की , विधायक कैड़ा की मांग पर बाईपास मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली ।जिसके बाद भारत सरकार वन व पर्यावरण से मोटर मार्ग बनाने स्वीकृति मिल गई है । विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा जल्दी ही काठगोदाम से अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य होगा । भीमताल विधानसभा सहित पुरे कुमाऊं के लोगों को जाम से निजात मिलेगा ।भारत सरकार से मोटर मार्ग की वन पर्यावरण से स्वीकृति मिलने पर विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
