

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(योगेश पांडे)
(उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर समूचे राज्य को गर्व का अहसास)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी / कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लड़कियों ने अन्य प्रदेशों की टीम को हरा जीत का परचम लहराया है। जबकि ओवरऑल के तौर पर उत्तराखंड राज्य दूसरे नंबर पर रहा। बेटियों की इस महान उपलब्धि पर हर कोई गौरवानतीत है। उत्तराखंड को दो स्वर्ण सहित 11पदक हासिल हुए।अलीशा मनराल व पूर्णिमा उपाध्याय को स्वर्ण, लक्ष्मी कैड़ा दिव्यांशी रावत व अनुष्का रावत को रजत । आराध्या डबराल, मीनाक्षी मैनाली, तनुज बिष्ट, दिनेश टम्टा, मनोज कार्की और गोकुल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 2नवंबर तक हुई। ताइक्वांडो एसोशिएशन का कहना है कि सीमित संसाधनों के चलते भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर खिलाड़ियों ने समूचे राज्य को गर्व का अनुभव कराया है।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
