

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने किए भाजपा पर तीखे वार कहा कांग्रेस के दस साल भाजपा के 15 वर्ष पर भारी)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ देहरादून उत्तराखंड को 25 वर्ष हो गए बने हुए आज 9 नवंबर को उत्तराखंड रजत दिवस जयंती मनाएगा इसकी तैयारी भी की गई लेकिन प्रश्न यह है कि क्या उत्तराखंड का वह विकास हुआ जिसके लिए अलग राज्य की मांग को लेकर मातृ शक्ति से बलात्कार, जेल आदि राज्य आंदोलनकारियों ने महसूस की। यहां पर राज्य बनने के बाद कांग्रेस और भाजपा दो ही पार्टी शासित रही। उत्तराखंड क्रांति दल अपनी कमी और विचारों की कमी किसी भी चुनाव में उभर नहीं सका।कल देहरादून में अपनी कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर आरोप लगाए कि कांग्रेस के दस वर्षों का शासन भाजपा के 25 वर्षों से अच्छा था तमाम विकास कार्य हमारी पार्टी के द्वारा किए हैं। भाजपा शासन में तो शराब, बलात्कार,भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई सड़के जो कांग्रेस के समय पर बनाई गई भाजपा उसकी रिपेयरिंग भी नहीं करा पा रही स्कूल अपनी मनमानी कर रहे,अस्पतालों में डॉक्टर नहीं अगर हैं तो उपकरण नहीं प्राइवेट अस्पतालों की चांदी हो इसका उदाहरण सबसे बड़ा प्राइवेट अस्पतालों में वेंटिलेटर है और आईसीयू है जहां मृत व्यक्ति को रखकर भी रुपए कमाए जाते हैं। उत्तराखंड के सबसे बड़ा दर्द पलायन को हमारे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समझा इसलिए उन्होंने जगरिया, पंडितों व उन लोगों की आजीविका के लिए पेंशन योजना निकाली जिससे वृद्धा अवस्था में उनकी दुर्गती न हो। करन माहरा ने कहा भाजपा के 15 वर्षों के शासन में लूट भ्रष्टाचार को बढ़ावा विकास कार्य शून्य हां चरस अफीम गांजा प्रतिबंधित दवाई जो युवा नशे में इस्तेमाल करते हैं स्मैक शराब की बिक्री गली गली में हो रही है। ताकि लोगों का ध्यान कार्य की अपने विकास पर न जाए।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
