

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(योगेश पांडे )
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के सुपी, काफली, कसियालेख, लेटिबुगा आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा ।
विधायक कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाईनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
विभाग के अधिकारियों को फोन कर कहा विधायक ने लोनिवि व पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
