

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ नैनीताल
प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना माननीय मंत्री, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखण्ड सरकार रेखा आर्या दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंच रही है।
माननीय मंत्री 14 नवंबर 2025 को देहरादून से प्रस्थान कर (वाया रोड) अपराह्न 4:30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में ही करेंगी।
तत्पश्चात 15 नवंबर 2025 को पूर्वाहन 8:40 सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 9:00 बजे गली न० 16 ऊंचापुल चौफुला रोड, ओएसिस द वर्ल्ड स्कूल, हल्द्वानी के सामने आयोजित शांति योगधाम चैंपियनशिप 2025 के कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी और पूर्वाह्न 10:30 बजे बृजानंद विहार कॉलोनी, हल्द्वानी पहुंचेंगी।
बृजानंद विहार कॉलोनी से अपराह्न 1:00 बजे सोमेश्वर अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगी।
गत मानसून काल में जनपद के तहसील नैनीताल के ग्राम बजोंन में भूस्खलन के चपेट में आने से तीन ग्रामीण परिवारों के घरों को खतरा हो जाने के कारण इन परिवारों को अन्यत्र रखा गया था, जिला प्रशासन द्वारा इन तीनों परिवारों के विस्थापन के संबंध में कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी नैनीताल द्वारा तीनों परिवारों के विस्थापन हेतु भूमि का चयन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई।
इस संबंध में तत्काल विस्थापन की कार्यवाही हेतु जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शैलेंद्र नेगी के नेतृत्व में जिला स्तरीय सत्यापन टीम द्वारा ग्राम बजोंन पहुंचकर चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया ताकि तीनों परिवारों का स्थाई विस्थापन हो सके।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही तीनों प्रभावित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रभावित परिवारों को प्रशासन द्वारा चयनित भूमि पसंद आई।
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी नेगी ने अवगत कराया की चयनित भूमि के संबंध में शीघ्र ही रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी नैनीताल नवाजिश खलिक, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार, सिंचाई विभाग के डीके सिंह, भूवैज्ञानिक कामिनी सहित राजस्व की टीम व ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रभावित परिवार आदि उपस्थित रहे।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
