

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(नैनीताल, (15 नवंबर 2025 — जिला प्रशासन नैनीताल एवं मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आज सरदार @150 जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया)
(योगेश पांडे)
नैनीताल।
नैनीताल में पदयात्रा का शुभारंभ शैले हॉल, नैनीताल से हरी झंडी दिखाकर किया गया, जो बड़ा बाज़ार मल्लीताल, आर्य समाज मंदिर, मॉल रोड होते हुए तल्लीताल से होकर जीजीआईसी तल्लीताल में सम्पन्न हुई।
इस ऐतिहासिक *Unity March* में नैनीताल जिले के विभिन्न विद्यालयों के 600 से अधिक छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नैनीताल की माननीय विधायक सरिता आर्या रहीं। अन्य गौरवपूर्ण उपस्थिति में—
गोपाल सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि
शान्ति मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री
दिनेश आर्या, दर्जा मंत्री
विवेक राय एडीएम
जगदीश चन्द्र, एसपी ट्रैफिक
निर्मला पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी
प्रतीक चन्द्र जोशी युवा कल्याण अधिकारी
दयाकृष्ण पोखरिया संयोजक, एवं भाजपा के अनेक सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान *स्वयं सहायता समूह (SHG)* की महिलाओं द्वारा विविध उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए, जिन्हें आगंतुकों ने सराहा।
सभी प्रतिभागियों द्वारा *नशामुक्ति संकल्प* एवं *आत्मनिर्भर भारत संकल्प* भी दिलाया गया।
मेरा युवा भारत नैनीताल की *उपनिदेशक डोल्वी तेवतिया* द्वारा सभी अतिथियों को *शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित* किया गया।
कार्यक्रम के अंत में *एडीएम विवेक राय* ने सभी आगंतुकों, प्रतिभागियों तथा सहयोगी विभागों का आभार व्यक्त किया।
पदयात्रा का समापन *जीजीआईसी तल्लीताल* में हुआ, जहाँ सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किए गए।
अंत में सामूहिक *वन्दे मातरम्* के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
यह पदयात्रा सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान, राष्ट्रीय एकता एवं युवाओं में देशभक्ति की भावना को समर्पित रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती कोहली, अजय कोहली, सतीश चंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
