

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










भीमताल विधानसभा का मुख्य पर्यटन क्षेत्र भीमताल झील है भीमताल के लोगो वर्षो से भीमताल मल्ली ताल मै पार्किंग निर्माण की मांग कर रहे थे! पार्किंग नही होने से पर्यटको को अपना वाहन खड़ा करने की जगह नही मिल पाती थी।
जिस कारण भीमताल मै जाम की स्थिति बनी रहती थी ।
भीमताल नगर के व्यपारियों व स्वरोजगार से जुड़े लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था ।
पर्यटको को भी काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था।
स्थानीय लोगों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से भीमताल मै पार्किंग बनाने की मांग की।
जनता की समस्याओं को देखते हुऐ विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से पार्किंग बनाने की मांग की ।
विधायक के अनुरोध पर पार्किंग निर्माण हेतु मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मलित किया ।
लम्बे समय से पार्किंग का निर्माण नही हो पा रहा था ।
विधायक कैड़ा ने जिलाविकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों व मत्स्य विभाग, सिचाई विभाग के अधिकारियों से पार्किंग निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने को कहा था।
जिसके बाद मल्लीताल स्थिति मत्स्य विभाग की जमीन पर पार्किंग निर्माण सहमति बनाई गई ।
जिसके लिए विधायक राम सिंह कैड़ा ने एक करोड़ अस्सी लाख रुपए स्वीकृति कराकर आज पार्किंग निर्माण का शिलान्यास किया ।
विधायक कैड़ा ने कहा पार्किंग निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां पर्यटको की संख्या में वृद्धि होंगी और जाम से भी निजात मिलेगा, यहां के युवाओ व अन्य व्यापारी भाइयो की आमदनी बढ़ेगी, रोजगार और बढ़ेगा! विधायक ने कहा डाट क्षेत्र में भी पार्किंग का निर्माण कार्य होना अतिआवश्यक है जिस दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है, जैसे ही जमीन संबधित मामले की समस्या का समाधान होता है वहा भी पार्किंग बनाने प्रयास किया जायेगा ।
विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सरकार का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र के लोगों ने विधायक कैड़ा का फूल मालाओ से स्वगात कर आभार व्यक्त किय।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा जनता की हर समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, नितिन राणा,कमला आर्या, दिनेश सागुड़ी, बीना आर्या, पंकज जोशी, गोपाल कृष्ण भट्ट,योगेश तिवारी, प्रधान पंकज उप्रेती, प्रदीप पाठक,कमलेश रावत,गौतम मटियाली, आशा उप्रेती, भवाना पांडेय, कुलदीप बोहरा,सचिव प्राधिकरण सहित आदि लोग मौजूद थे ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
