

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(समस्याओं को सुन अधिकारियों को दिये समस्याओं के समाधान करने के निर्देश )
(योगेश पांडे)
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज ओखलकांडा ब्लॉक के डालकन्या, कुमल्टा, देवनगर, पतलोट, झड़गाँव खनश्यू आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना,संबधित विभाग के अधिकारीयों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को कहा।
विधायक कैड़ा ने जल सस्थान व जल निगम के अधिकारियों को फोन कर कहा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रही पेयजल लाइनों, टैंको, पम्पीग योजनाओं का गुणवत्ता के साथ कार्य कर योजनाओं को पूर्ण कर प्रतेक व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने को कहा है।
विधायक ने कार्यों में किसी भी प्रकार से लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी ।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुचे इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
