

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न खनन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया)
(योगेश पांडे)
रामनगर अपर जिलाधिकारीवित्त एवं राजस्वशैलेन्द्र नेगी ने रामनगर क्षेत्र का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न खनन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कोसी नदी में बंजारी गेट में खनन गतिविधियों का निरीक्षण
करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने तहसील रामनगर के चुकम गांव के विस्थापन हेतु ग्राम आमपोखरा में वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
अपर जिलाधिकारी ने कोतवाली रामनगर में पुलिस कार्मिकों के लिए 9.94 करोड़ की लागत से बनने वाले आवास हेतु चयनित भूमि का चयन समिति के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार, भूवैज्ञानिक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामनगर,वन एवं
पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
