

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(डीएफओ नैनीताल से वार्ता कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के बंदरो को पड़ने के निर्देश )
(योगेश पांडे)
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के धानाचुली, चौर लेख, मज्यूली, महतोलियागाँव, रिठा पोखरा, नथुवाखान आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
ग्रामीणों ने बंदरो व विभिन्न समस्याओं को विधायक कैड़ा ने समक्ष रखा ।
विधायक कैड़ा ने प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल नगर, ओखलकांडा, धारी,रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक मै बंदरो का लगातार प्रकोप बढ़ रहा रहा है, बंदर व्यपारियों की दुकानों से सामान उठा ले रहे है, ग्रामीणों के हाथ से सामान ले रहे है, ग्रामीणों पर झपट रहे है, ग्रामीणों के घरो से सामान उठा ले जा रहे है ।
जिस कारण भीमताल नगर, ग्रामीणों क्षेत्र के लोग परेशान है, पहाड़ मै ग्रामीणों की खेती बाड़ी खत्म कर दी है विधायक कैड़ा ने प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के नगर व चारो ब्लॉको में वन विभाग की अलग अलग टीमें भेजकर पिजरा लगाकर बंदरो को पकड़ कर अन्य कॉरपेट के घने जंगलों मै छोड़ने को कहा ।
विधायक ने कहा बंदरो के लगातार बढ़ते प्रकोप से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लोगो को काफी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा ।
जिसका समाधान करना आवश्यक है ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
