

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(कैंप हनुमान मंदिर के पास लगा)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ इन दिनों कहीं स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध हो रहा है।और कहीं लोग स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम को सहयोग कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां लोगों के मन में हैं। इस सबके चलते लोगों को जागरूक करने हेतु अधिशाषी अभियंता एस के गुप्ता द्वारा अपनी टीम उप खंड अधिकारी वी बी जोशी अभियंता पंकज पंत अभियंता विनोद शाह अभियंता डी के डालाकोटी के साथ हनुमान मंदिर में स्मार्ट मीटर जागरूकता कैंप लगाया गया। जिसमें लोगों की स्मार्ट मीटर की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। अभियंता पंकज पंत ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कैंप समय समय पर लगाए जाएंगे। ताकि आम जनता की समस्याओं का निराकरण हो सके।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
