

हर खबर पर नज़र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा पुलिस की असफलता होती है उजागर सफलता छिप जाती है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पुलिस के शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखना बड़ी चुनौती होती है, जिसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संयम होना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने यह बात शनिवार को उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की पुस्तक,,खाकी में स्थित प्रज्ञ,,का विमोचन करने के दौरान कही। पुस्तक के माध्यम से रतूड़ी ने अपने सेवाकाल के संस्मरणों, अनुभवों और चुनौतियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है। विमोचन कार्यक्रम में आईपीएस अनिल की पत्नी व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद थी।












