

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page









हर खबर पर नज़र

हल्द्वानी ( योगेश पांडे) हल्द्वानी महानगर प्रवक्ता मुकेश जोशी ने बताया कि तनुजा जोशी के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से इस्तीफा देने के समर्थन में उन्होंने ने भी अपना इस्तीफा दिया है। अभी संगठन को बने दो माह भी नहीं हुए की संगठन पदाधिकारी इस्तीफे देने लग गये। महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा जोशी के इस्तीफे के तुरंत बाद महिला प्रदेश उपाधयक्षा मंजू दानू बिष्ट ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी व उसकी फोटो भेजी है। वहीं महानगर प्रवक्ता मुकेश जोशी ने बताया कि दीदी तनुजा जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दिया तो उन्होंने उसके समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दिया है। क्या कारण हैं जो व्यापारियों का हित करने वाली उत्तराखंड के सबसे बड़े उद्योग व्यापार मंडल बताने वाला व्यापार मंडल अपने ही पदाधिकारियों को नहीं संभाल पा रहा है। कही यह जल्दबाजी में पद बांट संगठन को खड़ा करने का रवैया तो नहीं या फिर अयोग्य उम्मीदवार को पद भार देने से उत्पन्न स्थिति कुल मिलाकर जो भी हो संगठन व व्यापारियों के हित में नहीं है। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी खुद को सबसे बड़ा व व्यापारियों के हित में कार्य करने वाला उत्तराखंड का सबसे बड़ा संगठन बता रहे थे।माह भर बाद ही ताश के पत्तों की तरह बिखर रहा है।

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
