

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page









हर खबर पर नज़र

(योगेश पांडे)
हल्द्वानी , शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए नेता प्रतिपक्ष यसपाल आर्य ने कहा कि ३० तारीख को भारी मात्रा में जिलाधिकारी कार्यालय तक आंदोलन किया जाएगा। अमृत योजना व जल जीवन योजना मे घोटाले हुए हैं। सुमित ने बताया नेता प्रतिपक्ष यस पाल आर्या ने कहा पूरे प्रदेश के बड़े बुरे हाल हैं कानून वयवश्ता चौपट है। लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आपदा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए। दहशत के माहौल मे लोग रह रहे हैं। कलसिया नाले की दर लोगों के दिलो पर बैठ गई है। सुमीत ने इस चौफाल की पहल की है। इसको हम हर जनपद में उठाये जाएंगे। जमरानी बांध से जुड़े परिवारों को अधिकारी जगह देने के बजाय तलब कर घंटो तक खड़े रखते हैं। भाजपा कार्यकाल मे जनता को केवल गुमराह किया है। हर घर में नल हर घर में जल प्रधानमंत्री की योजन का किस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है। आइएसबीटी को क्यों बंद कर दिया। एक मात्र स्टेडियम अपना अस्तिव खो रहा है। जो कार्य कांग्रेस के समय मे हुए उनका भी बुरा हाल हो गया इस सरकार में। गोला पुल को फोर लेन में तब्दील करना हमारी प्रथम मांग है। सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टर नही है। प्रतिबंधित दवाइयां मिल रही हैं।

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
