

(योगेश पांडे)











निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद भीमताल से भारतीय जनता पार्टी की चेयरमैन प्रत्याशी कमला आर्या व पार्टी से अधिकृत समस्त सभासदों ने अपना नामांकन कराया। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने नामांकन व रैली में प्रतिभाग किया lविधायक कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत भीमताल नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी भाजपा की सरकार ने भीमताल को नगर पालिका बनाने का कार्य किया है। नगर पालिका बनने के बाद पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में भाजपा प्रत्याशी कमला आर्य व भाजपा द्वारा अधिकृत सभासदो ने अपना नामांकन किया है, निश्चित तौर से भाजपा की जीत होगी। विधायक ने कहा भीमताल नगर के विकाश के लिय लगातार कार्य किया जा रहा। नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद विकाश की गति ओर आगे बढ़ेगी।

