

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page









(समर्थकों के साथ मिलकर बुलडोजर सहित 12 वाहन तोड़े, मजदूरों से मारपीट व गाली गलौच) l

(योगेश पांडे)
हल्द्वानी कुर्सी या पद की गर्मी क्या होती है यह दिखा दिया वार्ड , 48. के नवनियुक्त पार्षद मुकुल बलुटिया ने l
मुखानी थाने ने दर्ज रिपोर्ट और पुलिस अनुसार प्रधान मन्त्री द्धारा पोषित एक महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य कर रही कम्पनी के मजदूर कैम्प व स्टोर गार्ड में घुसकर मुकुल बलुटिया पार्षद वार्ड 48 निवासी मुखानी थाना क्षेत्र, रमन बलुटिया निवासी मुखानी थाना क्षेत्र, विनीत बलुटिया निवासी मुखानी थाना क्षेत्र और गुरुरानी निवासी त्रिलोक नगर मुखानी थाना क्षेत्र ने जमकर उत्पात मचाते हुए चार बुलडोजर, तीन ट्रैक्टर, और पांच कारों को तोड़ डाला पुलिस ने इनके साथ आठ से दस लोग और नामदर्ज करें है जो तोड़ फोड़ में शामिल थे l यही नहीं मजदूरों ने बताया कि वाहन क्षति ग्रस्त करने के बाद इन्होंने मजदूरों से भी मारपीट करी जिसमें तीन मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं l
थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सभी आरोपियों पर बीएनएस 2023 की धारा 191(२) 324, (2) 351(3) पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l अपराधी कोई भी हों बख्शे नहीं जायेंगे l साथ ही इन्होंने जो कृत्य किया भविष्य कोई अन्य न करे इसके लिए आगाह किया है l
कुर्सी की गर्मी कहें या पद की हनक या खुद को ताकत वर दर्शाने के मनसुबे पर अपराध तो अपराध होता है और करने वाला अपराधी l
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
